Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ईओडब्ल्यू ने तीन करोड़ रुपये की पोंजी धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पोंजी योजना के जरिये करीब 531 निवेशकों से 3.23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 51 वर्षीय भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ईओडब्ल्यू के एक बयान के अनुसार, आरोपी विसर्जन को 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अलीगंज से गिरफ्तार किया गया था।

बयान में कहा गया है कि गुलशन अवतार की शिकायत पर 2018 में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद लगभग 531 निवेशकों ने पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों ने निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके उन्हें धोखा दिया है।

बयान में कहा गया कि वह जांच और गिरफ्तारी से बचता रहा और बाद में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपियों मुरारी कुमार श्रीवास्तव और विकास हलदर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में दर्ज ऐसे ही मामलों में भी शामिल है, जहां कंपनी पर निवेशकों को धोखा देने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, विसर्जन पहले उत्तर प्रदेश के बस्ती के पास बहु स्तरीय विपणन में शामिल था और बाद में जीवन बीमा पॉलिसी ​बेचने में लग गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान माधव

माधव