Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एनएचपीसी का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 1,658 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी का सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब 36 प्रतिशत बढ़कर 1,657.57 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,219.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,669.58 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,629.98 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय