Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निस्तारण से 965 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई : केंद्र

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) केंद्र ने बुधवार को बताया कि हाल ही में संपन्न हुए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निस्तारण से 965 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है।

उसने कहा कि विशेष अभियान के दौरान 6,276.8 लाख वर्ग फुट जगह खाली कराई गई, जबकि पिछले अभियान में 233.75 लाख वर्ग फुट जगह खाली कराई गई थी।

सोशल मीडिया पर किये गए सिलसिलेवार पोस्ट में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के शानदार सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहयोग से इस अभियान का कार्यान्वयन चरण (2-31 अक्टूबर) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जिससे यह “अब तक का सबसे बड़ा विशेष अभियान” बन गया है।

डीएआरपीजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कचरे के निस्तारण से 265.23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पोस्ट में कहा गया है कि पिछले छह अभियानों के दौरान “कचरे के निस्तारण से अर्जित यह अब तक का सबसे अधिक राजस्व” है, और साथ ही यह भी जोड़ा गया कि “जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं”।

पिछले विशेष अभियान के दौरान 833.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

डीएआरपीजी ने कहा, “हम मिलकर अधिक स्वच्छ कार्यस्थल, कुशल प्रशासन और एक हरित भविष्य का निर्माण कर रहे हैं!”

एक अन्य पोस्ट में बताया गया है कि ‘विशेष अभियान 6’ के तहत 1,98,53,38 “स्वच्छता अभियान स्थलों” को साफ किया गया, जो अब तक के छह अभियानों में सबसे अधिक है। वहीं, पिछले साल के अभियान में ऐसे स्थानों की संख्या 11,59,783 थी।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश