Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अमूल का घी 40 रुपये प्रति लीटर महंगा, मक्खन के दाम भी बढ़े

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) अमूल ब्रांड के उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण घी की कीमतों में 40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इसके अलावा, टेबल बटर (मक्खन) के 500 ग्राम के पैक की कीमत भी 15 रुपये बढ़ाई गई है।

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि अमूल टेबल बटर, अमूल घी और अमूल के गाय के घी के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में संशोधन किया गया है।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली सहकारी संस्था अमूल ने दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण मक्खन और घी की कीमतों में संशोधन किया है।’’

नई दरों के अनुसार, अमूल टेबल बटर के 500 ग्राम पैक की कीमत 325 रुपये हो गई है। वहीं, अमूल घी का एक लीटर का पाउच अब 680 रुपये और अमूल के गाय के घी का एक लीटर का पाउच 735 रुपये में मिलेगा।

देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में शामिल जीसीएमएमएफ का कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 73,450 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 65,911 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में अमूल ब्रांड का कुल कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस आंकड़े में 18 जिला सहकारी समितियों का कारोबार शामिल नहीं है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय