Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

डालमिया भारत शुगर का दूसरी तिमाही का मुनाफा करीब तीन गुना होकर 68 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब तीन गुना होकर 68.40 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मजबूत बिक्री के कारण मुनाफे में वृद्धि हुई।

तमिलनाडु स्थित चीनी विनिर्माता कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23.32 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी की कुल आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.29 प्रतिशत बढ़कर 1,060.81 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 988.72 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़कर 997.84 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 977.18 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने इस तिमाही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी डालमिया भारत ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड भी स्थापित की है। यह कंपनी के मौजूदा और भविष्य के निवेश को अपने पास रखेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय