नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी प्रिकोल लिमिटेड का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 33.2 प्रतिशत बढ़कर 85.2 करोड़ रुपये हो गया।
कोयंबटूर स्थित कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 63.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 35 प्रतिशत बढ़कर 1,334.02 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 987.93 करोड़ रुपये था।
प्रिकोल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विक्रम मोहन ने कहा, ‘‘कारोबार की बदलती परिस्थितियों और बाजार की जरूरतों को देखते हुए हमारा ध्यान परिचालन दक्षता मजबूत करने, लागत पर नियंत्रण बनाए रखने और उत्पादकता बढ़ाने पर है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और उद्योग में हो रहे बदलावों के अनुरूप अपनी रणनीतियों में सुधार कर रही है। इसके तहत प्रौद्योगिकी विकास, उत्पादों के विकास, गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर जोर दिया जा रहा है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय