Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बिहार से जाली मुद्रा बरामदगी मामले में एनआईए ने कई राज्यों में तलाशी ली

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार में जाली भारतीय मुद्रा बरामद होने के मामले की जांच के तहत बुधवार को कई राज्यों में तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में कुल आठ स्थानों पर तलाशी ली गई, जिनमें बिहार के औरंगाबाद में दो, गयाजी जिले में तीन, झारखंड के हजारीबाग में दो और पश्चिम बंगाल के मालदा में एक स्थान शामिल है।

एनआईए के एक बयान के अनुसार, यह मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से 2,48,500 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट (एफआईसीएन) बरामद होने से जुड़ा है।

बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और बांग्लादेशी मुद्रा सहित कई चीजें जब्त की गईं।

बयान के अनुसार, जाली नोट बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस ने 15 अगस्त को चार आरोपियों- सुरेंद्र कुमार, विजय यादव, रंजन और प्रदीप साव के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने 18 अक्टूबर को इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

भाषा शफीक नरेश

नरेश