Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

डाबर का दूसरी तिमाही का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 498.57 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.09 प्रतिशत बढ़कर 498.57 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 444.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डाबर इंडिया ने नियामकीय सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 11.64 प्रतिशत बढ़कर 3,563.07 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,191.32 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने अपने नतीजों में कहा कि यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब उसने दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है।

सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 12 प्रतिशत बढ़कर 3,089.14 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, अन्य आय सहित कुल आय 12.11 प्रतिशत बढ़कर 3,734.96 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में डाबर इंडिया की कुल एकीकृत आय 11.51 प्रतिशत बढ़कर 7,671.91 करोड़ रुपये हो गई।

डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हर्जित एस भल्ला ने कहा कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन कंपनी के ब्रांड की मजबूती और रणनीति के बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाता है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कच्चे माल की बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने लाभ के साथ वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा कि कंपनी की वृद्धि व्यापक स्तर पर रही और इसमें बिक्री की मात्रा में अच्छी वृद्धि का योगदान रहा।

बुधवार को बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 3.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 394.10 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय