नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) शेयर बाजार बीएसई लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 807.52 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बीएसई का शुद्ध लाभ 557 करोड़ रुपये था।
बीएसई लिमिटेड ने नियामकीय सूचना में बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसकी परिचालन आय 34 प्रतिशत बढ़कर 1,432.66 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,068.39 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-सितंबर) छमाही में बीएसई की परिचालन आय 2,998.68 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 1,680.18 करोड़ रुपये रहा।
भाषा यासिर अजय
अजय