Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एनएलसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 1,381 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा दोगुने से अधिक होकर 1,380.67 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में वृद्धि से मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 665.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एनएलसी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 4,732.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,178.41 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने चरणबद्ध तरीके से बॉन्ड जारी कर 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड के प्रस्तावित आईपीओ के तहत बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये उसमें रखे गए 10 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचने को मंजूरी दी है।

बोर्ड ने घाटमपुर ताप विद्युत संयंत्र के मौजूदा 1,886 एकड़ परिसर में 660 मेगावाट की एक अतिरिक्त इकाई स्थापित करने की भी मंजूरी दी है। घाटमपुर संयंत्र में पहले से 660 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं। यह परियोजना एनएलसी इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) के विस्तार के तौर पर स्थापित की जाएगी।

एनएलसी इंडिया लिग्नाइट खनन और बिजली उत्पादन के कारोबार में है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय