Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बलरामपुर चीनी मिल्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 90 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) चीनी उत्पादक कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 90 प्रतिशत बढ़कर 102.29 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय में वृद्धि से मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 53.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,909.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,679.49 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 146.43 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 105.46 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 3,561.55 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,228.07 करोड़ रुपये थी।

बलरामपुर चीनी मिल्स के उत्तर प्रदेश में 10 चीनी कारखाने हैं, जिनकी कुल गन्ना पेराई क्षमता प्रतिदिन 80,000 टन है। कंपनी एथनॉल का उत्पादन भी करती है।

कंपनी उत्तर प्रदेश में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पॉलिलैक्टिक एसिड (पीएलए) संयंत्र भी स्थापित कर रही है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय