Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली यातायात पुलिस ने एमसीडी के साथ मिलकर करोल बाग में अभियान चलाया, 333 चालान काटे गए

नयी दिल्ली, 4 नवंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के साथ मिलकर बुधवार को व्यस्त करोल बाग बाजार में विशेष अभियान चलाया और इस दौरान 333 चालान काटे गए व 32 अतिक्रमण हटाए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस की मध्य रेंज के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के. रमेश ने कहा कि आगामी त्योहार और शादी के सीजन से पहले जाम को कम करने तथा वाहनों और पैदल यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आर्य समाज रोड, सरस्वती रोड, गुरुद्वारा रोड और अजमल खान रोड सहित प्रमुख सड़कों पर यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि ‘नो-एंट्री’ और ‘नो-पार्किंग’ सहित यातायात संबंधी विभिन्न नियमों के उल्लंघनों के लिए चालान काटे गए।

रमेश ने बताया कि संयुक्त टीम ने सड़क पर बाधाओं को दूर करने और यात्रियों तथा पैदल यात्रियों के लिए सार्वजनिक स्थान को खाली कराने के उद्देश्य से 32 रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को हटाया और अवैध रूप से खड़े किए गए 67 वाहनों के पहियों पर क्लैंप’ (एक तरह का ताला) लगाया।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस जाम से निपटने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यस्त बाजारों में अभियान जारी रखेगी।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश

अविनाश