Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बंगाल: डायमंड हार्बर में टीएमसी विधायक के दफ्तर से एक करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी जब्त

कोलकाता, चार नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके में, तृणमूल कांग्रेस के एक बागी विधायक के कार्यालय से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डायमंड हार्बर के सरिशा इलाके में, स्थानीय टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तार सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ के बाद, मगराहाट पश्चिम के विधायक शमीम अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की गई और वहां से कुछ चीजें जब्त की गईं।

डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक मजूमदार ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस जब्ती की पुष्टि की और बताया कि यह जगह अहमद का कार्यालय है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में पुलिस हिरासत में मौजूद रॉय से लेन-देन का विवरण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विधायक ने जब्ती के बारे में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश