Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गुजरात के तापी में पिकअप ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत, नौ घायल

तापी, चार नवंबर (भाषा) गुजरात के तापी जिले में बुधवार को खेतिहर मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह व्यारा तालुका में हुआ।

काकरापार पुलिस थाने के निरीक्षक एन. आई. बारोट ने बताया कि 11 खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे पिकअप ट्रक का चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह पलट गया।

बारोट ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सीता गामित (55), अरविंद राठौड़ (55) और गजारा गामित (70) के रूप में हुई है।

वाहन में सवार चालक समेत नौ अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश