Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बांदा में लापता लड़के का शव नदी से बरामद

बांदा (उप्र), चार नवंबर (भाषा) बांदा शहर में सोमवार की शाम से लापता 13 साल के एक लड़के का शव बुधवार को पुलिस ने केन नदी से बरामद किया।

बांदा नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहल्ले का रहने वाला अनुज सोमवार की शाम से लापता था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को केन नदी से उसका शव बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सिंह ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि अनुज के माता- पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने नौ साल के छोटे भाई के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि अनाथ होने की वजह से पड़ोसी लोग दोनों बच्चों को खाना दे देते थे।

सीओ ने बताया कि लड़के को अंतिम बार सोमवार की शाम आठ-साढ़े बजे पड़ोसियों ने मोहल्ले में देखा था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद लड़के की मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब