Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एसआईआर और ईवीएम पर बहस के लिए संसद में आइए: सीतारमण ने राहुल से कहा

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ईवीएम के मुद्दों पर संसद में आकर बहस करने की चुनौती दी।

वित्त मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस बात को रेखांकित किया कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि सरकार एसआईआर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है।

सीतारमण की प्रतिक्रिया राहुल गांधी के इस बयान के कुछ समय बाद आई जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके इस आरोप पर खुली बहस की चुनौती दी कि ‘‘विपक्ष देश विरोधी है’’।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘राहुल जी, आप प्रधानमंत्री से बहस के लिए जगह चुनने को कहते हैं। जगह तो पहले से है: संसद, जहां आप नेता प्रतिपक्ष होते हैं। आप जो उत्साह सोशल मीडिया पर चुनौती देने में दिखाते हैं, वही संसद में बहस के लिए क्यों नहीं दिखाते?’’

भाषा वैभव सिम्मी

सिम्मी