Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एएफसी चैंपियंस लीग : ईस्ट बंगाल को अल सीब ने 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को झटका

कोलकाता, तीन नवंबर (भाषा) ईस्ट बंगाल को मंगलवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एएफसी चैंपियंस लीग-2 के ग्रुप मुकाबले में ओमान के क्लब अल सीब के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के आखिरी मिनटों में दो गोल गंवाना मेजबान टीम को भारी पड़ा।

यह ईस्ट बंगाल के नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है। इस हार के बाद टीम चार मैच में दो अंक लेकर ग्रुप डी में सबसे निचले स्थान पर खिसक गई है।

वहीं अल सीब चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

भाषा नमिता

नमिता