Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जॉनी वॉकर ने भारत से प्रेरित ब्लू लेबल व्हिस्की का सीमित संस्करण पेश किया

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कॉच व्हिस्की ब्रांड जॉनी वॉकर ने अपने करीब 200 साल के इतिहास में पहली बार भारत से प्रेरित ब्लू लेबल व्हिस्की का सीमित संस्करण पेश किया है। डियाजियो के स्वामित्व वाले इस ब्रांड ने इसे त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि ‘जॉनी वॉकर ब्लू लेबल फेस्टिव ब्लेंड’ को ब्रांड की मास्टर ब्लेंडर डॉ. एम्मा वॉकर ने तैयार किया है। यह भारत की पाक-कला विरासत और स्वाद की परंपराओं से प्रेरित है। यह भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और वैश्विक शुल्क-मुक्त बिक्री केंद्रों में उपलब्ध होगी।

कंपनी के मुताबिक, इस मिश्रण को तैयार करने के लिए एक करोड़ से अधिक पीपों के भंडार से दुर्लभ व्हिस्की चुनी गई हैं।

डॉ. वॉकर ने कहा कि इस मिश्रण में भारतीय व्यंजनों में मसालों और विविध स्वादों को संतुलित करने की कला से प्रेरणा ली गई है। इसमें इलायची, केसर, गुलाब जल और खट्टे फलों के स्वाद के साथ शहद, चॉकलेट में डूबे फल और हल्के धुएं का स्वाद शामिल है।

डियाजियो इंडिया की मुख्य विपणन अधिकारी रुचिरा जेटली ने कहा कि मात्रा के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्हिस्की बाजार है। भारतीय उपभोक्ताओं में विशिष्ट और प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय