Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ओडिशा में जनगणना के लिए प्रशिक्षण हुआ आरंभ, 25 जनवरी से घर-घर जाकर जनगणना करेंगे कर्मी

भुवनेश्वर, तीन नवंबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए ‘मास्टर प्रशिक्षकों’ का प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसमें लगभग 40 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनगणना निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने पिछले महीने नयी दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त किया था तथा अब वे राज्य स्तर के 80 मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जो आगे चलकर 1,700 जनगणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने कहा कि अगले चरण में लगभग 1.2 लाख जनसंख्या गणनाकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ओडिशा में जनगणना कार्यों के निदेशक निखिल पवन कल्याण ने बताया,‘‘राज्य-स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ और यह दो बैचों में 13 नवंबर तक चलेगा। पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर तक जारी रहेगा।’’

प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद, राज्य में दूसरे चरण की 'स्व-गणना' प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और यह 24 जनवरी तक चलेगी।

कल्याण ने बताया कि 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी, जिसके बाद पांच दिनों तक चलने वाली संशोधन प्रक्रिया होगी।

उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना के दौरान, अधिकारी लोगों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े 40 सवाल पूछेंगे।

जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूची बनाने का काम किया जाएगा। पूरे ओडिशा में एक अप्रैल से 15 मई तक यह प्रक्रिया पूरी की गई। यह देशव्यापी जनगणना अभियान का ही एक हिस्सा था।

भाषा राजकुमार माधव

माधव