Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भाजपा और संघ को जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल जीतना है तो भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाना होगा: रुहुल्ला

बडगाम (जम्मू-कश्मीर), तीन नवंबर (भाषा) लोकसभा की सदस्यता और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल जीतना चाहते हैं, तो उन्हें भारत को वास्तव में धर्मनिरपेक्ष बनाना होगा।

श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद रुहुल्ला ने कहा, ‘‘यदि आप जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल जीतना चाहते हैं, तो भारत को वास्तव में भारत बनाइए। ऐसा भारत, जिसे मुसलमानों, हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों ने अपने खून-पसीने से सींचा है।’’

उन्होंने यहां बेहिश्त-ए-जहरा पार्क में अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह देश आरएसएस की विरासत नहीं है, जहां मस्जिदों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं और अल्पसंख्यकों के अधिकार कुचले जाते हैं।’’

अपने संबोधन के दौरान प्रभावशाली शिया नेता ने मशहूर शायर राहत इंदौरी का यह शेर भी पढ़ा,‘‘सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’’ इस पर वहां मौजूद लोगों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश