Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सुलतानपुर में 3.25 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

सुलतानपुर (उप्र), तीन नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने पांच कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.25 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से स्मैक से भरे पांच पारदर्शी प्लास्टिक के पैकेट, 3,210 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और तीन बैग जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश मिश्रा (24), अंकित मिश्रा (25), चित्रांश सिंह (23), अभिषेक गोस्वामी (24) और आदित्य सिंह (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी सुलतानपुर जिले के निवासी हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मोतिगरपुर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी