Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उप्र में पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत, नौ चीनी मिलों में गन्ना पेराई

लखनऊ, तीन नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2026-27 की विधिवत शुरुआत हो गई है और यहां की नौ चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य शुरू हो चुका है और प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद को इंडेंट (आपूर्ति के लिए आदेश) जारी कर दिया है।

गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, नौ चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इनमें सहकारी क्षेत्र की एक और निजी क्षेत्र की आठ चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की तीन चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की एक, मुरादाबाद परिक्षेत्र की दो, लखनऊ परिक्षेत्र की तीन चीनी मिलों ने पेराई कार्य शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद को इंडेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है। अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के बाद शुरू करेगीं। विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे।

भाषा आनन्द

सिम्मी अजय

अजय