नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) औषधि मूल्य नियामक एनपीपीए ने मंगलवार को विभिन्न ब्रांड की 1,085 कैंसर-रोधी दवाओं के लिए संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सूची को अद्यतन किया, जो नौ नवंबर से लागू होगी।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 28 अक्टूबर को अलग-अलग ब्रांड की 543 कैंसर-रोधी दवाओं का एमआरपी घटा दिया था।
एनपीपीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस सूची में शामिल ऐसी दवाओं की कुल संख्या अभी 1,085 है।
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव