चंडीगढ़, तीन नवंबर (भाषा) भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे तथा राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ढिल्लों ने नयी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में नवीन से मुलाकात की।
इसमें कहा गया कि बैठक मुख्यत: पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, हाल की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्य की राजनीतिक व संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर चर्चा करने पर केंद्रित थी।
बैठक के दौरान, ढिल्लों ने नवीन को उन विभिन्न अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क पहलों और उन प्रयासों के बारे में जानकारी दी, जो भाजपा द्वारा पूरे पंजाब में जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं।
बयान में कहा गया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में पार्टी की योजनाओं और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप