नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) मंगलवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे131महाराष्ट्र लीड मोदी
पिछले 12 वर्षों में भारत में अत्यधिक गरीबी में कमी आई, शहरी परिवहन ढांचे में बदलाव आया: मोदी
पुणे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, मंगलवार को कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल “नारों” तक ही सीमित थी।
दि102निर्वाचन आयोग नये मतदाता
पंजीकरण कराने पर भी मसौदा एसआईआर सूची में नाम नहीं होने पर मतदाता फार्म छह जमा कर सकते हैं: ईसी
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व में पंजीकरण करा चुके मतदाताओं के नाम यदि मसौदा एसआईआर सूची में नहीं हैं तो वे अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-छह जमा कर सकते हैं।
प्रादे150छत्तीसगढ़ शाह
कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद का समर्थन किया, राहुल गांधी ने संसद का मजाक उड़ाया : अमित शाह
रायपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने माओवादियों की असंवैधानिक 'जनताना सरकार' का समर्थन किया और हाल ही में एक 'नकली संसद' आयोजित कर संसद का मजाक उड़ाया।
प्रादे175बिहार अपराध लीड सम्राट
बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं : सम्राट चौधरी
नयी दिल्ली/पटना, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध खत्म हो गया है, हालांकि कुछ 'क्राइम' हो सकते हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी ली।
दि116न्यायालय लीड प्रदर्शन
प्रदर्शन स्थल पर हमेशा के लिए कब्जा करके नहीं रखा जा सकता: उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने त्योहार के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर रोक लगाने संबंधी कारोबारी संगठनों की याचिका पर केंद्र व अन्य पक्षों से जवाब मांगते हुए मंगलवार को कहा कि किसी प्रदर्शन स्थल पर “हमेशा के लिए” कब्जा करके नहीं रखा जा सकता।
दि90राहुल मोदी बहस
डरिए मत प्रधानमंत्री, मोहन भागवत को जज बनाइए और मेरे साथ बहस करिये : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती को दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि वह किसी भी मंच पर उनके साथ चर्चा करने को तैयार हैं और प्रधानमंत्री को डरने के बजाय विपक्ष को ‘देशद्रोही’ बताने और विदेशी ताकतों से संबंधों के आरोपों पर खुलकर बहस करनी चाहिए।
प्रादे183कश्मीर संपूर्ण लीड रुहुल्ला
रुहुल्ला ने लोकसभा सीट और नेकां छोड़ी; राम माधव बोले- रैली को ‘हमारे लोगों का आशीर्वाद’ प्राप्त
बडगाम , नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतृत्व के साथ जारी गतिरोध के बीच श्रीनगर से लोकसभा सदस्य सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार को अपनी सीट और पार्टी, दोनों से इस्तीफा दे दिया। यह कदम यहाँ आयोजित एक रैली के ठीक बाद उठाया गया, जिसके बारे में भाजपा का कहना है कि यह ‘‘हमारे लोगों के आशीर्वाद’’ से आयोजित की गई।
प्रादे168आंध्र प्रदेश चक्रवात
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हुआ कमजोर
अमरावती, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अब दक्षिणी तटीय क्षेत्र में कमजोर पड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
प्रादे134महाराष्ट्र अदालत संपूर्णलीड मिर्जा
बंबई उच्च न्यायालय ने ‘संकीर्ण मानसिकता’ पर जताई नाराजगी, दीया मिर्जा का वीडियो बहाल करने को कहा
मुंबई, अभिनेत्री दीया मिर्जा के पर्यावरण अनुकूल दिवाली अभियान से जुड़े वीडियो पर राजनीतिक आपत्तियों को लेकर ‘गहरी पीड़ा और नाराजगी’ जताते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को हटाए गए वीडियो को दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया। अदालत ने लोगों को याद दिलाया कि संविधान सभी नागरिकों से धर्मनिरपेक्ष भावना को बढ़ावा देने की अपेक्षा करता है।
वि22वियतनाम डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से की मुलाकात
हनोई, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने हनोई की अपनी यात्रा के दौरान वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की और उन्हें दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई अपनी बातचीत के नतीजों से अवगत कराया।
वि30अमेरिका ट्रंप लीड इजराइल
इजराइल को चार अरब डॉलर की सहायता रोकेगा अमेरिका, हथियारों की बिक्री जारी रखेगा: ट्रंप
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 2027 में इजराइल को हर साल दी जाने वाली चार अरब डॉलर की सहायता बंद कर देगा, लेकिन पश्चिम एशिया में अपने सबसे करीबी सहयोगी को हथियारों की बिक्री करेगा।
अर्थ78भारत आईईए रिपोर्ट
नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट के पार, ईंधन आयात में कमी से 100 अरब डॉलर की बचत: आईईए
नयी दिल्ली,देश में नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से विस्तार से पिछले 15 साल में कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डॉलर से अधिक की बचत हुई है। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा बाजार में भारत की भूमिका भी लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
अर्थ80स्वदेशी एआई मॉडल
सॉकेट लैब्स, जेनटेक ने इंडिया एआई मिशन के तहत स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल पेश किए
नयी दिल्ली, सॉकेट लैब्स और जेनटेक ने 'इंडिया एआई मिशन' के तहत मंगलवार को कृत्रिम मेधा (एआई) के स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल पेश किए। इसे देश में अपनी एआई क्षमताएं विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खेल33खेल निशानेबाजी कप लीड भारत
भारतीय पुरुष टीम ने 50 मी पिस्टल में स्वर्ण, महिला 10 मी एयर राइफल टीम ने रजत पदक जीता
दोहा, भारत ने मंगलवार को यहां चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।
खेल15खेल महिला रैंकिंग
महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 53 पायदान की छलांग लगाकर वैष्णवी 94वें स्थान पर
दुबई, भारत की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 53 पायदान की छलांग लगाकर 94वें स्थान पर पहुंच गई ।
भाषा राजकुमार माधव
माधव