नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 30.44 प्रतिशत बढ़कर 335.88 करोड़ रुपये हो गया। विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में बिक्री में मजबूत वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
इस दवा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 257.49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
कंपनी की नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,256.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,013.51 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 662.15 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 573 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 462.50 करोड़ रुपये था।
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स ने एक बयान में कहा कि सामान्य दवाओं, टीकों और विशेष दवाओं के कारोबार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय