नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी वी2 रिटेल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 5.7 प्रतिशत बढ़कर 18.21 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 17.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
वी2 रिटेल ने नियामकीय सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 905.59 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 708.63 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 28.24 प्रतिशत बढ़कर 883.30 करोड़ रुपये हो गया।
अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 27.9 प्रतिशत बढ़कर 908.08 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 41.9 प्रतिशत बढ़कर 1,906.27 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय