Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कोटा में संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मृत पाया गया सरकारी कर्मचारी; आत्महत्या की आशंका

कोटा (राज), तीन नवंबर (भाषा) कोटा संभागीय आयुक्त (डीसी) कार्यालय परिसर के भीतर चतुर्थ श्रेणी के 45 वर्षीय एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ, पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (एडीसी) कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत राजस्व विभाग के कर्मचारी अशफाक अंसारी का शव कार्यालय परिसर से बरामद हुआ है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अंसारी ने अपनी कमीज से गला घोंटकर खुदकुशी की है। उनका शव कार्यालय के एक ऐसे कमरे से बरामद हुआ, जहां छत पर पंखा भी नहीं लगा था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अंसारी के परिजनों के अनुसार, वह बूंदी में अपने साले की शादी में शामिल होने के बाद सोमवार रात घर लौटे थे। इसके बाद, कुछ जरूरी लंबित कार्यों का हवाला देकर वह सोमवार देर रात घर से निकले और रात के करीब ढाई बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे।

अगले दिन मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जब एक सफाई कर्मचारी ने कार्यालय खोला तो उसने एडीसी कार्यालय क्षेत्र में अशफाक का शव देखा।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत