नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 55.83 प्रतिशत बढ़कर 47.11 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 30.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। टाइमेक्स ग्रुप ने शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 46.9 प्रतिशत बढ़कर 358 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 243.67 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने अपने आय विवरण में कहा, ‘‘राजस्व में वृद्धि का नेतृत्व ई-कॉमर्स और व्यापारिक माध्यमों ने किया। विशेष रूप से वितरण कारोबार में दहाई अंक से अधिक की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।’’
तिमाही के दौरान टाइमेक्स ग्रुप इंडिया का कुल खर्च 24.3 प्रतिशत बढ़कर 185.67 करोड़ रुपये हो गया।
अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 47.17 प्रतिशत बढ़कर 359.17 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय 40 प्रतिशत बढ़कर 578.62 करोड़ रुपये हो गई।
टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड अमेरिका मुख्यालय वाली प्रतिष्ठित टाइमेक्स ग्रुप का हिस्सा है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय