Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

त्रिशूर मामला : 15 किलोग्राम की सीमा के मुकाबले 7,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री थी

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में अप्रैल में हुई आतिशबाजी त्रासदी की जांच करने वाले न्यायिक आयोग ने पाया है कि संबंधित इकाई में केवल 15 किलोग्राम की अनुमति के बावजूद करीब 7,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने यह भी पाया कि त्रिशूर के पास मुंडाथिकोड में विस्फोट का कारण प्रतिबंधित विस्फोटक पदार्थ पोटेशियम क्लोरेट का इस्तेमाल था।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एन रामचंद्रन नायर की अध्यक्षता वाले आयोग ने कहा कि गर्म मौसम के कारण रसायनों के बीच घर्षण से आग लगी, जो अंततः विस्फोट का कारण बनी।

आयोग ने मंगलवार को इससे पहले गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

यह विस्फोट 21 अप्रैल, 2026 को मुंडाथिकोड स्थित एक आतिशबाजी निर्माण इकाई में हुआ था। इस घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 अन्य घायल हुए थे।

आयोग के अनुसार, उत्पादन इकाई में करीब 7,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री थी, जो 15 किलोग्राम की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी। रिपोर्ट में पाया गया कि आतिशबाजी बनाने में पोटेशियम क्लोरेट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था।

जून में केरलम सरकार ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को 14-14 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश