Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। इससे एक दिन पहले ही उन्हें सीआरपीएफ से उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेज दिया गया था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत कुमार को सीआरपीएफ, जहां वे स्पेशल डीजी के तौर पर तैनात थे, से समय से पहले उनके मूल एजीएमयूटी कैडर में “तत्काल प्रभाव” से वापस भेजा जाएगा।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक आदेश में कुमार को सीमावर्ती राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है। वे इस पद पर अपने बैचमेट शिव दर्शन सिंह जामवाल की जगह लेंगे, जिनका तबादला दिल्ली कर दिया गया है।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब अरुणाचल प्रदेश में आदिवासी समुदाय का एक वर्ग सियांग नदी पर प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना का विरोध कर रहा है; इसे भारत की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जाता है।

भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक के रूप में परिकल्पित इस परियोजना को, मूल निवासी ‘आदि’ समुदाय के कुछ वर्गों, विशेषकर प्रस्तावित परियोजना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के निवासियों, की ओर से लगातार विरोध का सामना करना पड़ा है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव