Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

असम में बिजली दरों में अस्थायी रूप से पांच पैसे प्रति यूनिट तक की होगी बढ़ोतरी: हिमंत

गुवाहाटी, तीन नवंबर (भाषा) असम में पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर से निपटने के लिए बिजली दरों में अधिकतम पांच पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी अस्थायी होगी और तीन महीने बाद या स्थिति सामान्य होने पर इसे वापस ले लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बिजली दरों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी। जब ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो बिजली की दरें भी बढ़ जाती हैं। फिलहाल हम विभिन्न संस्थाओं से बिजली खरीद रहे हैं।’’

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर करीब तीन महीने के लिए प्रति यूनिट चार से पांच पैसे की मामूली और अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।''

उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने बाद स्थिति स्थिर होने पर बढ़ी हुई दरों को वापस ले लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ''मैंने निर्देश दिया है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी पांच पैसे प्रति यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह केवल अस्थायी बढ़ोतरी होगी।''

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय