Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण आंध्र प्रदेश में जनहानि की कोई सूचना नहीं: एनडीआरएफ

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मोहसिन शाहेदी ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि बल ने चक्रवात से ‘‘सर्वाधिक प्रभावित’’ तटीय राज्य में 14 टीम तैनात की हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘मुरासु’ मंगलवार सुबह 5:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया जिसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

शाहेदी ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लगभग 1.75 लाख लोग चक्रवात से प्रभावित हुए हैं और उनकी मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग 10,000 लोगों को 171 राहत केंद्रों में ठहराया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘मुरासु’ जल्द ही चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और फिर मंगलवार देर रात तक एक गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा।

उपमहानिरीक्षक ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि चक्रवात से उत्पन्न हालात में राहत और बचाव कार्य के लिए आंध्र प्रदेश सहित पांच राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 38 टीम तैनात की गई हैं।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश