Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं : सम्राट चौधरी

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध खत्म हो गया है, हालांकि कुछ 'क्राइम' हो सकते हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी ली।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने कहा, ''हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध की अवधारणा ही खत्म हो चुकी है। क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं, कोई अपराधी नहीं है।''

उनके इस बयान से कई लोग हैरान रह गए कि आखिर उनका आशय क्या था। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी को बिहार को बर्बाद करने की 'सुपारी' दी है।

तेजस्वी ने यह आरोप भी लगाया कि चौधरी हत्या के सात मामलों में आरोपी हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव