यरुशलम, तीन नवंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव के बाद पहली बार मंगलवार को बैठक की।
चुनाव के नतीजों में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण देश में राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है।
विपक्षी दलों ने पहले गठबंधन की सरकार बनाने के लिए यशर पार्टी के नेता और पूर्व जनरल गादी आइजेनकोट के नाम की सिफारिश करने पर सहमति जताई।
इजराइल के राष्ट्रपति, जिनका पद मुख्य रूप से औपचारिक होता है, चुनाव के बाद यह तय करते हैं कि किस दल को 61 सीट का बहुमत जुटाकर गठबंधन सरकार बनाने का पहला मौका दिया जाए।
निर्वाचन अधिकारियों की ओर से शुक्रवार तड़के जारी नतीजों के अनुसार, 120 सदस्यीय संसद में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीट मिलीं, जो पिछली बार उसे मिलीं अधिकतम 68 सीट के मुकाबले काफी कम हैं।
उनके मुख्य विपक्षी गठबंधन को 48 सीट मिलीं, जबकि अरब नेतृत्व वाले दलों के खाते में शेष 19 सीट गईं।
एपी संतोष पवनेश
पवनेश