Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

झारखंड: चतरा में छात्रावास के कमरे में छात्रा मृत पाई गई

चतरा, तीन नवंबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आत्महत्या किए जाने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गिधौर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई।

छात्रा इसी थाना क्षेत्र के सिमरतारी गांव की रहने वाली थी।

सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा ने आत्महत्या की। सोमवार रात उसका शव स्कूल के एक कमरे में छत के पंखे में लगाए गए फंदे से लटका मिला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि जब अन्य छात्राओं ने उसका शव देखा, तब छात्रावास के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना के समय छात्रावास की अन्य छात्राएं रात का खाना खाने के लिए भोजन कक्ष (मेस) में गई हुई थीं।

क्षेत्राधिकारी आनंद शाइनम विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच पूरी होने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।”

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप