नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का सितंबर, 2026 में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़कर 129 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 92 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल ने शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 874 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 629 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की शुद्ध ब्याज आय भी 32 प्रतिशत बढ़कर 425 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 322 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 705 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 505 करोड़ रुपये था। 30 सितंबर, 2026 तक कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 20.8 प्रतिशत था।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय