Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एमक्योर फार्मा का दूसरी तिमाही का मुनाफा 29.31 प्रतिशत बढ़कर 325 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 29.31 प्रतिशत बढ़कर 325.06 करोड़ रुपये हो गया। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 251.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एमक्योर फार्मा ने शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 2,820.47 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,269.82 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 2,377.87 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,931.52 करोड़ रुपये था।

कंपनी के बयान के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसका अंतरराष्ट्रीय कारोबार 34 प्रतिशत बढ़कर 1,665.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि घरेलू कारोबार 11.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,155.3 करोड़ रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में यूरोप में 36 प्रतिशत और कनाडा में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अन्य वैश्विक बाजारों में कंपनी का कारोबार 41.1 प्रतिशत बढ़ा।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 32.47 प्रतिशत बढ़कर 617.56 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 466.16 करोड़ रुपये था।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतीश मेहता ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने राजस्व, लाभप्रदता और आय के मोर्चे पर व्यापक वृद्धि दर्ज की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में भी कारोबार की गति बनी रहेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय