कोलार (कर्नाटक), तीन नवंबर (भाषा) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने कांग्रेस नेताओं को मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने देश में अशांति फैलाने की कोशिश की, तो भाजपा कार्यकर्ता उनके ‘‘टुकड़े-टुकड़े करके उनके शव अरब सागर में फेंक देंगे।’’
राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नारायणस्वामी ने कोलार में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करके अराजकता फैलाने के लिए उकसा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए। कांग्रेस, अगर आपने अराजकता फैलाने की कोशिश की, तो हमारे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आपके टुकड़े-टुकड़े करके आपको अरब सागर में फेंक देंगे।’’
भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ कांग्रेस समर्थित प्रदर्शनों के विरोध में पूरे कर्नाटक में यह अभियान चला रही है।
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप