Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सोनाली-रितिका ने कोरिया ओपन में पहले दौर में वॉकओवर दिया

येओसु (दक्षिण कोरिया), तीन नवंबर (भाषा) भारत की सोनाली सिंह और रितिका ठाकर ने मंगलवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबले के शुरुआती दौर में अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को वॉकओवर दे दिया।

सोनाली और रितिका का सामना ऑस्ट्रेलिया की लाउडिया चेल्सी ग्रिसेल्डा और नोजोमी शिमिजु से होना था, लेकिन भारतीय जोड़ी ने मुकाबले से हटने का फैसला किया।

पुरुष युगल क्वालीफाइंग मुकाबले में अच्युतादित्य राव डोड्डावरापु और अर्जुन रेड्डी पोचाना को वांग यू हैंग और झेवेई झी की जोड़ी के खिलाफ 14-21, 5-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एचएस प्रणय पुरुष एकल में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे जबकि महिला एकल में तन्वी शर्मा और अनमोल खरब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिश्रित युगल में ध्रुव रावत और के मनीषा भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

भाषा

नमिता मोना

मोना

नमिता