Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत ने दुबई को सिंदूरी अनार, कीवी का निर्यात किया

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारत ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से 1.3 टन सिंदूरी अनार और अरुणाचल प्रदेश से 1.5 टन कीवी का दुबई को निर्यात किया है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की जलवायु और प्राकृतिक वातावरण कीवी की खेती के अनुकूल है। यहां उत्पादित कीवी की गुणवत्ता और स्वाद विशिष्ट हैं।

बयान के मुताबिक, इस क्षेत्र में मुख्य रूप से हेवर्ड, मॉन्टी, एलिसन और ब्रूनो किस्मों की कीवी उगाई जाती हैं। इनमें हेवर्ड किस्म की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी मांग है।

दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश में भगवा और कंधारी के अलावा सिंदूरी अनार की भी खेती की जाती है।

मंत्रालय ने कहा कि कुल्लू के अनार का दुबई को निर्यात हिमाचल प्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात में विविधता लाने के प्रयासों को बढ़ावा देगा। राज्य अब तक मुख्य रूप से सेब के निर्यात के लिए जाना जाता रहा है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम