Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बलिया में महिला रिश्तेदार से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

बलिया, तीन नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महिला रिश्तेदार से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला(25) सोमवार सुबह गोबर फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

बांसडीह के थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह परवतपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत