Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सॉकेट लैब्स, जेनटेक ने इंडिया एआई मिशन के तहत स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल पेश किए

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) सॉकेट लैब्स और जेनटेक ने 'इंडिया एआई मिशन' के तहत मंगलवार को कृत्रिम मेधा (एआई) के स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल पेश किए। इसे देश में अपनी एआई क्षमताएं विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन मॉडल में सॉकेट लैब्स के विकसित किए गए ‘एका-1’ और जेनटेक के विकसित किए गए ‘धीर 2बी’ एवं ‘धीर 5बी’ शामिल हैं।

इन मॉडल को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के सचिव एस कृष्णन और मंत्रालय तथा इंडिया एआई के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पेश किया गया।

सरकार के व्यापक प्रयासों के तहत इन मॉडल को जारी किया गया है। इसका उद्देश्य देश में स्वदेशी एआई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और बुनियादी एआई प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देना है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय