Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग श्रमिकों के प्रदर्शन से उत्पन्न हालात पर भारत की नजर: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारत ने मंगलवार को कहा कि वह बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न हुई स्थिति पर नजर रख रहा है।

कपड़ा उद्योग के श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें सामने आने के बाद अधिकारियों ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।

‘बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन’ (बीजीएमईए) के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के ताजा दौर के कारण ढाका, गाजीपुर और मध्य मयमनसिंह में पंजीकृत करीब 4,000 कपड़ा कारखानों में से 670 को बंद करना पड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वहां कई घटनाक्रम हुए हैं और हम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।’’

उन्होंने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत-बांग्लादेश संबंधों की बात करें तो हम सकारात्मक, भविष्योन्मुखी और रचनात्मक संबंधों की दिशा में काम करना चाहते हैं।’’

भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक संयुक्त नदी आयोग है और गंगा सहित सभी सीमापार नदियों पर चर्चा के लिए यही एक निर्धारित तंत्र है।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश