Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति गठित की

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में दो सीट पर हार के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने चुनावों की विस्तृत समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के निर्देश पर गठित इस समिति में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट तथा सांसद चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।

समिति चुनाव प्रचार में रही कमियों का अध्ययन करेगी और तीन सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी के राज्य प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को सौंपेगी।

समिति के अन्य सदस्यों में आरिफ नसीम खान और एआईसीसी सचिव बी. एम. संदीप शामिल हैं।

कांग्रेस ने पिछले महीने हुए विधान परिषद चुनाव में पांच में से तीन सीट पर चुनाव लड़ा था।

पार्टी पुणे और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हार गई जबकि नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बरकरार रखने में सफल रही।

समिति चुनाव प्रक्रिया, पार्टी की प्रचार रणनीति, जीत या हार के कारणों और पार्टी के भीतर समन्वय की समीक्षा करेगी।

साथ ही, यह भी जांच करेगी कि क्या पार्टी स्तर पर किसी कमी का चुनाव परिणाम पर असर पड़ा।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश