Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

खिलाड़ियों को जागरूक बनाना और डोपिंग को रोकना हमारी प्राथमिकता : मांडविया

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां डोपिंग निरोधक वैज्ञानिकों गुणवत्ता आश्वासक प्रबंधकों की 10वीं बैठक में राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) की बाह्य अनुसंधान अनुदान नीति की शुरुआत की।

एनडीटीएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैठक दो नवंबर को शुरू हुई जिसमें खेल और विज्ञान समुदाय के अंतरराष्ट्रीय हितधारक एक मंच पर एकत्र हुए । मुख्य अतिथि मांडविया ने बैठक में एनडीटीएल के न्यूजलेटर लांच का भी अवलोकन किया ।

मांडविया ने इस मौके पर कहा ,‘‘ भारत की डोपिंग को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है । हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हर जीत प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर हासिल की जाये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में पहचान मिली है । खेलों में भारत का सफर एक नये मुकाम पर है ।’’

उन्होंने कहा कि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का इच्छुक है और ऐसे में डोपिंग को लेकर जागरूकता और शिक्षा इससे बचाव की भारत की मुहिम में काफी महत्वपूर्ण है ।

बैठक में खेल सचिव हरि रंजन राव, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, डॉ. ओसक्वेल बारोसो, वरिष्ठ एसोसिएट निदेशक (प्रयोगशाला विज्ञान और चिकित्सा), वाडा, डॉ. डोरोटा क्वियातकोवस्का, अध्यक्ष, डब्ल्यूएएडीएस, प्रोफेसर (डॉ.) पी. एल. साहू, निदेशक, एनडीटीएल और अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिक उपस्थित थे।

भाषा मोना नमिता

नमिता