Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 7.65 रुपये की गिरावट के साथ 410.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 7.65 रुपये या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 410.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 1,473 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश