Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 30.75 रुपये की गिरावट के साथ 1,361.20 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के नवंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 30.75 रुपये अथवा 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,361.20 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 4,717 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश