नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी का दोहा में घुटने का सफल आपरेशन हुआ और जापान में एशियाई खेलों से बाहर रहने के बाद उन्होंने मजबूती से वापसी का वादा किया है ।
34 वर्ष की अन्नु जापान के आइची नागोया में हाल ही में हुए एशियाई खेलों से बाहर रही थी क्योंकि वह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के क्वालीफाइंग मानदंडों पर खरी नहीं उतर सकती थीं ।
उन्होंने अस्पताल में अपनी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ,‘‘ मुझे पता है कि आगे रास्ता आसान नहीं है लेकिन एक बार फिर भारत के लिये खेलने की इच्छाशक्ति मजबूत है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा सपना अभी भी जिंदा है और मैं कड़ी मेहनत करके वापसी करूंगी ।’’
अन्नु ने 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2014 में कांस्य पदक जीता था । उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीता था ।
भाषा मोना नमिता
नमिता