Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राहुल गांधी केवल प्रतीकात्मक संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं: हिमंत विश्व शर्मा

गुवाहाटी, तीन नवंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल प्रतीकात्मक संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं जबकि वास्तविक संसद में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

शर्मा ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी उन्हें प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती और उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थीं। इसके लिए कई प्रयास किए गए और काफी निवेश भी किया गया। उन्होंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘हालांकि, सभी प्रयास विफल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के सामने लॉन का इस्तेमाल प्रतीकात्मक संसद के रूप में किया गया, जहां राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया।’’

उन्होंने कहा कि देश की स्थिति ऐसी है कि राहुल गांधी प्रतीकात्मक संसद में प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि वास्तविक संसद में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने शनिवार को प्रतीकात्मक संसद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से ‘जन महाभियोग’ चलाया था।

विपक्ष ने आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और इससे मतदान का अधिकार खतरे में है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव